साेनिया काे मिली सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच महिला मोर्चा जिला कांगड़ा की कमान

विनय महाजन। नूरपुर

जिला कांगड़ा की समाज सेविका सोनिया महाजन को सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच महिला मोर्चा जिला कांगड़ा का जिला चेयरमैन नियुक्त किया गया। सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय महासचिव निर्मला राजपूत, सर्व धर्म समभाव राष्ट्रीय मंच महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा सोनम अत्री ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कोर कमेटी के सहमति से सोनिया महाजन को जिला कांगड़ा से नूरपुर विधानसभा क्षेत्र वार्ड-6 की निवासी सोनिया महाजन को सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच महिला मोर्चा की इकाई जिला कांगड़ा मे जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

निर्मला राजपूत ने कहा कि सोनिया महाजन कई वर्षों से नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करती आई हैं। इसके अलावा प्रदेश की प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाने वाली सर्व धर्म एकता का प्रतीक सतलुज आरती को सफल बनाने में भी महाजन की भूमिका काफी सहरानीय रही है। गौरतलब है कि सोनिया महाजन कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय भूमिका निभाती रही है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्षा सोनिया महाजन ने कहा कि सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच का मुख्य उद्देश्य देश की उन्नति एवं राष्ट्र हित के लिए जातीय भेदभाव को खत्म कर आपस में भाईचारा पैदा करना व इंसानियत धर्म का संचार करना है। महाजन ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उस पर अच्छा उतरूं यह मेरी प्राथमिकता होगी। जनता का सहयोग से नूरपुर के नाम को गौरवमय करुंगी पहला कार्य मेरा करोनाकाल को लेकर होगा। सोशल दूरी व मासक पहनने के लिए लोगों को जागरूक करना पिछले साल की तरह इस वार भी प्राथमिकता होगी। प्रशासन का पूरा सहयोग लेना मेरी प्राथमिकता होगा।