वीरभद्र सिंह की अंतिम विदाई से पहले होगा पुत्र का राज्याभिषेक

उज्जवल हिमाचल। शिमला
हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की अंतिम यात्रा से पहले उनके पुत्र विक्रमादित्‍य सिंह का रामपुर बुशहर स्थित महल में उनका राजतिलक किया जाएगा। वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग रामपुर पहुंचे हैं। हिमाचल प्रदेश आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अंतिम विदाई देगा। शनिवार को तीन बजे रामपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। इसके लिए रामपुर नगर परिषद ने राजघराने के अंतिम धाम स्थल को तैयार कर दिया है।

लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार को शिमला में लोग उमड़ पड़े। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शिमला पहुंचे थे।

add city hospital