संगठन की मजबूती के लिए महिलाओं का विशेष योगदान : विधायक

कार्तिक। बैजनाथ

बैजनाथ भाजपा महिला मोर्चा की मासिक बैठक का आयोजन स्थानीय विश्राम गृह में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा निर्मला धरवाल ने की। बैठक मुख्यातिथि के रूप में विधायक मुलखराज प्रेमी ने शिरकत की। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में मंडलाध्यक्ष भीखम कपूर शामिल हुए। विधायक ने महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा की तथा तथा उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज के लिए अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए महिलाओं का विशेष योगदान रहा है।

प्रभारी अंजू कटोच ने अपने संबोधन में कहा नारी परिवार के साथ-साथ समाज व राष्ट्र निर्माण में भी अपना योगदान देती है। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी जा रही सुविधाओं को गिनवाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है तथा हर क्षेत्र वर्ग में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, यह केवल मोदी सरकार में संभव हुआ है। वर्तमान समय में महिलाएं जल, थल, नभ में सब जगह अपना कौशल नाप रही हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में संगठन को मजबूत करने के लिए महिला मोर्चा हर क्षेत्र में काम करके भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रभारी व मंडल उपाध्यक्ष अंजू कटोच, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किरण भांगलिया, महामंत्री सुनीता राणा, वंदना कटोच , जिला सचिव सुमन चौधरी, मंजू राणा, उमा शर्मा, नीलम, भावना चौधरी, रीता राणा कांता देवी, नूतन, अंजू मेहरा, जीवनलता व शिखा राणा आदि उपस्थित रही।