स्पीति के चार दिवसीय तकनीकी शिक्षा मंत्री, जानेंगे लाेगाें समस्याएं

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। लाहौल स्पीति

हिमाचल प्रदेश सरकार के जन शिकायतए जन जातीय विकास और सूचना प्रौद्योगिकीए तकनीकी शि़क्षा मंत्री डा राम लाल मार्कण्डेय अपने चार दिवसीय दौरे पर काजा खंड में पहुंचे। पहले दिन सुमदोए हुरलिंग, ताबो, निदांग, माने, लिदांग, ढखर व काजा में लोगों की जन शिकायतें सुनी। वहीं, करोड़ों रूपए के शिलान्यास भी किए। सुमदो में 96.27 लाख रूपए की लागत से जल शक्ति विभाग की उठाऊ पेयजल योजना डोगरा स्काउट एंव भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का शिलान्यास किया गया। इस योजना के माध्यम से 2364 लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी।

ताबो में 1करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इस योजना से 812 लोगों को सुविधा मिलेगी। इसके लिए एक लाख लीटर से अधिक क्षमता का टैंक का निर्माण किया गया। इसका निरीक्षण भी केबिनट मंत्री ने किया। वहीं, निदांग गांव में 83 लाख की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास किया गया। इस योजना का कार्य आगामी तीन महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। लिंदाग गांव में 73 लाख की लागत से बनने वाली जल शक्ति विभाग की उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इससे 112 लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही 1 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना का भी शिलान्यास किया गया।

काजा में बाढ़ नियंत्रण कार्य का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर लोगों की जन समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए। पोह के लोगों ने मोबाईल टावर स्थापित करने की मांग को उठाया। कैबिनट ने दो महीने के भीतर उनकी मांग को पूरा करने का आश्वसन दिया है। माने गांव में भी लोगों से मिले और जन शिकायतें सुनी। धंखर में स्थानीय लोगों से मिले। इस मौके पर केबिनेट मंत्री डॉ राम लाल मार्कण्डेय ने कहा कि स्पीति में सुमदो, ताबो, निदांग व लिदांग में करोड़ों रुपए की लागत से उठाऊ पेयजल और सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया है। इनमें से आगामी कुछ महीने में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लाहुल-स्पीति में लोगों ना नकदी फसलें उगाना शुरू कर दिया। ऐसे में पहले भी कई सिंचाई योजनाओं को पूरा किया जा चुका, जबकि कुछ योजनाओं का शिलान्यास रखा है, जो कि जल्द बनकर जनता को समर्पित कर दी जाएंगी। लाहुल-स्पिति पर्यटन की नजर से काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए पानी की व्यवस्था होना बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में ट्राइबल का बजट मात्र 29 करोड़ रुपए था और आज बजट 71 करोड़ रुपए पहुंचा दिया गया है।

आगे आने वाले दिनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लाहुल स्पिति के दौर पर आने वाले है। उस दौरान करोड़ों रूपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। स्पीति में प्रवेश करने के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ राम लाल मार्कण्डेय हुरलिंग सेंटर में अपना कोविड टेस्ट करवाया। इसके साथ ही होम आइसोलेशन किट का वितरण भी किया।