श्रीबज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में जेपी नड्डा ने नवाया शीश

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

माता श्रीबज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शीश नवाया। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित राम प्रसाद शर्मा सहित पुजारी वर्ग ने मंत्रों उच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के बारे बोलते कहा कि ममता दीदी की जमीन खिचक चुकी हैं और उनकी सरकार जा रही हैं व भाजपा 200 से अधिक सीटें लेकर अपनी सरकर बनाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बहुत बढ़िया काम कर रहीं है व प्रदेश का चहमुखी विकास हो रहा है।

मंदिर प्रशासन ने उन्हें माता की फोटो व चुनरी भेंट करके सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा, मंदिर अधिकारी विजय सांगा, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी, जिला परिषद सदस्य कुलभाष, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन, युवा मोर्चा मयंक महाजन, चंदन शर्मा, समाजसेवी श्याम वर्मा, ट्रस्टी मुनीश भल्ला, मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, पवन लता चाैधरी, राकेश मेहरा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, श्याम वर्मा, प्रशांत भसीन व मुनीश त्रिवेदी इत्यादि मौजूद रहे।