गरीबाें की मददगार बनी श्रीनैना देवी सर्वहितकारी समिति संस्था

सुरिंद्र जम्वाल। बिलासपुर

जहां पर आजकल पूरे क्षेत्र में विवाह और शादियों का माहौल है काफी संख्या में विवाह आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, पर गरीब कन्याओं के विवाह के लिए समान भेंट करने हेतु कई संस्थाएं जिला बिलासपुर में कार्यरत हैं। कन्या के विवाह के लिए गरीब लोगों की मदद की जाए। इसको लेकर श्रीनैना देवी सर्वहितकारी समिति संस्था ने भी बीड़ा उठाया है। अब तक 15 के करीब गरीब कन्याओं के विवाह के लिए राशन सामान अन्य सामान और नकद पैसे वितरित किया है।

यह भी देखें : डोर टू डोर जाकर वोटरों को जागरुक करेगी मोबाइल वैन

यह संस्था पिछले कई वर्षों से इस समाज सेवा के कार्य में जुटी है, चाहे किसी का दुर्घटना हो जाए या बीमारी में या कुंवारी कन्यायों के विवाह की बात हो या संस्था हमेशा गरीब लोगों के कल्याण के लिए कार्य करती है। आज भी इस संस्था के द्वारा गरीब कन्या के विवाह के लिए राशन और नगद पैसे वितरित किए गए। संस्था के प्रधान आदित्य गौतम ने पत्रकारों को बताया कि उनकी संस्था के द्वारा समाज सेवा के कार्य की लगातार किए जा रहे हैं और कई लोग उनसे जुड़े हैं और आने वाले समय में और भी कई समाजसेवी इस संस्था से जुड़ेंगे, ताकि हम गरीब लोगों की पुरजोर मदद कर सके।

उन्होंने कहा कि उनकी इस संस्था में लगभग 50 से ज्यादा सदस्य हैं, जो आपस में मिलकर लोगों की जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता करते हैं। उन्होंने कहा बीमार जिनका इलाज पीजीआई में चल रहा है या किसी और अस्पताल में चल रहा है, उनकी आर्थिक मदद करना और गरीब कन्याओं के विवाह पर राशन और नकद राशि प्रदान करना यह उनकी संस्था का मुख्य कार्य है और आने वाले समय में यह कार्य जारी रहेगा।