प्रदेश भाजपा सचिव ने कोरोना को लेकर लोगों को किया जागरूक

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

प्रदेश भाजपा सचिव वीरेन्द्र चौधरी ने कोरोना महामारी से बचने के लिए बहुत अधिक सावधानियां अपनानी पर बल दिया। कांगड़ा हलके के तियारा गांव के विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि अब धीरे-धीरे संक्रमण बढ़ रहा है। हमें हमेशा मास्क का प्रयोग, कम से कम दो गज दूरी तथा समय-समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग अथवा साबुन से हाथों को धोते रहना चाहिए, ताकि हम गलती से भी इस महामारी की चपेट में न आएं।

उन्होंने इस मौका पर मुख्यमंत्री जयराम की ओर से एक पत्र भी भेंट किया, जिसमें की कोरोना से बचने के बारे में विस्तृत लिखा गया है। उन्होंने अपनी ओर से सबको सैनिटाइजर तथा मास्क भी भेंट किए। इस मौके पर सुभाष, रिखी राम, सुमना देवी, कमलेश, सिमरो, विमला, मधु, लजा देवी व चंपा सहित कई लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे।