आनंद शर्मा ने राजनीतिक तजुर्बे से केंद्र सरकार में निभाई ईमानदार की भूमिका: अजय वर्मा

मुख्यमंत्री सुक्खू शनिवार शाम 4 बजे कांगड़ा में स्थित जयंती विहार कॉलोनी में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार सांय 4 बजे कांगड़ा नगर के साथ स्थित जयंती विहार कॉलोनी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय वर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के राजनीतिक तजुर्बे और केंद्र सरकार में निभाई ईमानदार भूमिका के चलते भाजपाई अब जाति, धर्म आधारित बयान बाजियां कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा पिछले लोकसभा चुनाव में 72 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने वाली भाजपा के 5 साल के कार्यकाल में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र विकास में लगातार पिछड़ा है। सत्ता के नशे में चूर रहे पूर्व सांसद किशन कपूर का टिकट काटकर भाजपा अब फिर क्षेत्र की जनता को झूठे वायदे कर ठगने का असफल प्रयास कर रही है।

वर्मा ने कहा संसदीय क्षेत्र की जनता जानती है कि हिमाचल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ईमानदार प्रशासन के साथ कर्मचारियों की पूरानी पेंशन बहाली, महिलाओं को 1500 रुपए महीना और बेरोजगारों को रोजगार मिला है। चुनाव प्रचार दौरान घर-घर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिल रहे अपार स्नेह व समर्थन से भाजपा की हार चुनाव में तय है। आनंद शर्मा की कार्यशैली से प्रदेश और देश की जनता परिचित हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से रैली मे बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

 

Please share your thoughts...