राहुल गुरंग पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने जताया दुख

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। धर्मशाला

राहुल गुरंग (दल धर्मशाला) सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर का आज असामयिक निधन हो होने की खबर सुनते ही प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गहरा दुःख व्यक्त किया। पठानिया ने कहा स्व. राहुल गुरंग हमारे ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ता थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उन्नयन के लिए काम किया। पार्टी के प्रति उनकी भक्ति हमेशा याद रखी जाएगी। उनकी कमी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कभी भी पूरा नहीं कर सकती। राहुल गुरंग के जाने से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को बहुत क्षति हुई है। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देगा। उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले।