तानाशाही पर उतर आए मुख्यमंत्री, लोकतंत्र की हत्या का हो रहा प्रयास: केवल सिंह पठानिया

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

रैत कांग्रेस कार्यलय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिसमें कांग्रेस के सभी अग्रिम सगठनों के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिमसें सदस्यता अभियान को अंजाम देने की फीडबैक ली। सभी अग्रिम सगठनों के पदाधिकारियो एव कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को पूर्ण करने की जिम्मेदारी ली।

पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार की करनी ओर कथनी में फर्क है। आज प्रदेश में हर बर्ग की जनता बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी, किसान-बागवान एवं समग्र समाज के उत्पीड़न से परेशान हैं। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों ने आम जन मानस को परेशान कर रखा है प्रदेश में हर बर्ग परेशान है और सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं ओर तानाशाही फैसलों से जनता को हर दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इतिहास में पहली बार हुआ कि प्रदेश के मुख्यमंत्री तानाशाही पर उतर आए हैं। लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की जा रही है। जनता अपने हक के लिए आवाज़ नहीं उठा सकती।

पठानिया ने भाजपा सरकार कभी कर्मचारियों के हितैषी होने का राग अपनाती थी। आज प्रदेश सरकार का काला सच कर्मचारियों के लिए हितेषी होने का ढोंग सामने आ गया जो अपने हक के लिए कर्मचारी आवाज़ नहीं उठा सकते। आज कर्मचारियों द्वारा अपने हक की अवाज़ उठाने के लिए सरकार की तानाशाही का शिकार होना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तानाशाही रवैये से कर्मचारियों को डरा धमका कर अपनी सरकार की नाकामियों को छुपाने में लग गये हैं। अब जनता इस सरकार के झूठ को अच्छी तरह से जान चुकी है अब प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे जाल में फसने बाली नही है। पठानिया ने कहा कि विधानसभा शाहपुर हल्के में विकास नाम की चीज खत्म हो गई है। अब शाहपुर में विकास सिर्फ अखबारों में देखने को मिलता है। इसका जबाब भाजपा सरकार को 2022 के विधानसभा चुनावों में दिया जाएगा।

वहीं, ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा ने कहा कि हर बुथ में जा कर सभी सदस्यों के साथ बैठक की जाएगी। जिससे विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के सभी बूथों में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी की जनहित कल्याणकारी नीतियों को घर घर तक पहुंचाया जाएगा और 2022 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलवाई जाएगी और प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाई जाएगी। राणा ने कहा कि विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में 2022 में केवल सिंह पठानिया को कांग्रेस पार्टी से शाहपुर की जनता के आशीर्वाद से विधायक चुन कर शिमला भेजेंगे।