बारिश से हुई तबाही का प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने लिया जायजा

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

विधानसभा शाहपुर हल्के में आज बरसात की पहली बारिश ने तबाही मचा दी है। सभी जगह नदिया नाले उफान पर है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने बारिश के बीच जा कर घरों को हुए नुकसान का जायजा लिया, जो कि राजोल, अंसुई, ततवानी, डडम्ब, धार कंडी क्षेत्र की रुलेहड, खडीबेहि, बरलेह, चंगर क्षेत्र के छल्ला गांव हार चक्कियां पंचायत में हुए जानमाल के नुकसान के लिए जिलाधीश, SDM शाहपुर, सुपरिडेंट ऑफ पुलिस कांगड़ा धर्मशाला को फोन करके अपील की मौके पर जा कर लोगों की जान बचाए और उन्हें सुरक्षित जगह में रखा जाए।

पठानिया हर पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से फोन पर लगातार बने हुए है सभी जगह भारी बारिश के हालात नजर रखे हुए हैं कि कहा कहा नुकसान हो रहा है कहा कहा घर बह गए है। पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में हुई बारिश से सभी जगह के नाैजवानों और स्थानीय जनता का आभार जताया कि इंसानियत होने के नाते आगे आ कर दुःखी परिवारों की सहायता की। इस संकट की घड़ी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, विनय ठाकुर सोशल मीडिया प्रभारी, प्रधान राजोल सपना देवी, पूर्व उपप्रधान सुदर्शन कटोच आदि स्थानीय लोग थे।