अगले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसो : राजीव शुक्ला

प्रदेश प्रभारी ने ली फीडबैक, कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल बढ़ाने के दिए निर्देश

उज्जवल हिमाचल। शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने पार्टी नेताओं से आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसने व आपसी तालमेल के साथ मैदान में डट जाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में होने जा रहें पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों बारे फीडबैक भी लिया। आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामलें, चुनाव रणनीति कमेटी व को-आर्डिनेशन कमेटी की पहली संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजीव शुक्ला ने पार्टी की गतिविधियों की जानकारी ली।

उन्होंने पार्टी नेताओं से आपसी तालमेल बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा की प्रदेश में कांग्रेस बेहतर काम कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपने संबोधन में संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा की प्रदेश कांग्रेस ने इन चुनावों में कांग्रेस का मत विभाजन न हो इसके लिए प्रदेश कांग्रेस पूरे तालमेल के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा की भाजपा ने इन चुनावों में अपने राजनीतिक लाभ के लिए बड़े पैमाने पर इसके आरक्षण रोस्टर से छेड़छाड़ की है। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके कांग्रेस पूरी सक्रीयता से लोकतंत्र के इस पूर्व में अपनी भूमिका निभा रही है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस में अब युवाओं को आगे आने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को भाजपा से मुकाबला करने को अभी से तैयार होना होगा।  प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ सत्तारूढ़ भाजपा के हर दुष्प्रचार का सदन के अदंर और बाहर मुंहतोड़ जबाब दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों को लोगों का भारी जनसमर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में पूरी तरह एकजुट व मजबूत है।

पूर्व सासंद एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विपल्व ठाकुर ने कांग्रेस की मजबूती के लिए सबको एक साथ चलने की आवश्यकता पर बल दिया पूर्व मंत्री जी.एस.वाली,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कमेटी के अन्य सदस्यों कुलदीप कुमार,चंद्र कुमार, कर्नल धनीराम शांडिल,हर्षवर्धन चौहान,राजेंद्र राणा,पवन काजल,इंद्रदत्त लखनपाल,राजेश धर्माणी के अतिरिक्त युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने भी अपने अपने विचार रखते हुए इस बैठक में भाग। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा जो इन कमेटियों के संयोजक है ने बैठक का संचालन किया और बैठक में उपस्थित नेताओं का बहुमूल्य सुझाव देने के लिए उनका आभार प्रकट किया।