भाजपा आईटी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी घाेषित

एमसी शर्मा। नादौन

भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा से विस्तृत चर्चा के उपरांत भाजपा आईटी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जिसमें नादौन से निशांत शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।

उन्होंने बताया कि निशांत शर्मा पूर्व में मंडल भाजपा आईटी संयोजक, ज़िला में भाजपा आईटी सह संयोजक व प्रदेश में भाज्युमो प्रदेश आईटी सह संयोजक का दायित्व निभा चुके हैं। इस नई नियुक्ति पर निशांत शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, संगठन मंत्री पवन राणा व आईटी संयोजक चेतन बरागटा का आभार व्यक्त किया है तथा कहा कि इस नए दायित्व का निर्वहन वे सम्पूर्ण कर्तव्य निष्ठा से निभाएंगे।।