प्रदेश की पहली नवग्रह वृक्ष वाटिका का हुआ शुभारंभ

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

नगर परिषद सुंंदरनगर के सलाह वार्ड में हिमाचल प्रदेश की प्रथम नवग्रह वृक्ष वाटिका बनाई गई है। इस वाटिका का नाम स्थानीय देवता के नाम पर देव बीजू नवग्रह वृक्ष वाटिका रखा गया है। इस अवसर पर नगर परिषद सुंदरनगर की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने मुख्यातिथि और दीपक सेन उपाध्यक्ष ने समस्त अन्य नगर परिषद सदस्यों सहित विशेषातिथि के तौर पर शिरकत की तथा पूजा-अर्चना कर वृक्षारोपण किया। वहीं, समस्त सलाह वार्ड के वासियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

मुख्यातिथी पूनम शर्मा ने कहा कि सुंदरनगर नगर परिषद सुंदरनगर में हिमाचल प्रदेश की प्रथम नवग्रह वृक्ष वाटिका का निर्माण होना एक गर्व का विषय है। हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के रूप में जाना जाता है तथा यहां कण-कण में देवी देवताओं तथा ऋषि मुनियों का वास है। इस वाटिका के निर्माण से इस क्षेत्र का महत्व धार्मिक रूप से और बढ़ गया है। वाटिका के निर्माण, विकास तथा सौदंर्यकरण के लिए नगर परिषद सुंदरनगर के द्वारा संपूर्ण सहयोग किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में इस वाटिका का सुंंदर रुप हम सभी को देखने के लिए मिले। वाटिका की शुरुआत करने के लिए उन्होंने अभिषेक सोनी तथा उनके साथ जुड़े सभी सलाह वासियों का धन्यवाद किया।

अभिषेक सोनी ने बताया है कि रोशन लाल ठाकुर तथा स्थानीय बच्चों का इस वाटिका निर्णय में संपूर्ण सहयोग मिला है तथा जल्द ही देव बीजू नवग्रह वृक्ष वाटिका में नवग्रह वृक्ष के लिए जन सहयोग से उचित स्थान बनाया जाएगा। मोहित चुग ने वाटिका में बैठने के लिए अपने ओर से तीन बैंच भेट स्वरुप प्रदान किए। बता दें कि जहां वाटिका का निर्माण किया जा रहा है, वहां पहले भंग के पौधे उगें होते थे तथा यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता था। इस सभी से तंग आकर स्थानीय युवा अभिषेक सोनी ने यहां साफ-सफाई कर वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया तथा अकेले ही इस अभियान की शुरुआत कर दी। समय बीतने के साथ साथ स्थानीय वार्ड वासियों ने भी इस कार्य में सहयोग करना शुरू कर दिया।

लोगों का मिला पूरा सहयोग
वाटिका में रोशन लाल ठाकुर ने यहां अपने घर में लगे वृक्षों को वाटिका में रोपित किया। वाटिका में नवग्रह के वृक्षों को लगाया जा रहा है। यह वाटिका हिमाचल प्रदेश में प्रथम वाटिका है, जहां नवग्रह के वृक्ष एक साथ लगे हुए हैं। इस वाटिका में पीपल, बड़, शम्मी, गुलर, आमला, पलाह, शम्मी, नीम, पुठकांडा, दरुव, द्रव, केला, रुद्राक्ष, बील, ऊमरों, पान, चंदन, सहंश्रपाली, देवदार, बान, अनार, दाडू, जामुन, लुकाठ, आम, करयाले तथा पाजा सहित अन्य सजावटी पौधे रोपित किए गए हैं।

सनातन धर्म में नव ग्रहों का महत्व
सनातन धर्म में नव ग्रहों के वृक्षों की पूजा करना से ग्रहों के बुरे प्रभाव अपने आप ही कमी आती है। यहां इस वाटिका में नवग्रह वृक्ष एक साथ मिल जाएंगे। इससे जनता को यहां पूजा-अर्चना करने में आसानी होगी। आज देव बीजू नवग्रह वृक्ष वाटिका में नवग्रह वृक्षों को रोपण विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर किया गया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सुभाष सोनी, मोहित चुग, प्रविण अग्रवाल, राज कुमार, रामधन, प्रशांत, शैवी, यनिश, नेत्र पाल ठाकुर, प्रदिप, सुकेत सर्व देवता कमेटी, सरोज शर्मा, अध्यक्ष रोटरी क्लब सुंदरनगर तथा सदस्य, देव बाला टिक्का मंदिर कमेटी हलेल तथा संस्कार एवं परामर्श केंद्र सुंदरनगर के सदस्यों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए शिरकत की।