तहसील चौक कांगड़ा में स्थापित होगी भगवान वाल्मीकि की मूर्ति

अंकित वालिया। कांगड़ा

हिन्दू सर्व समाज भगवान वाल्मीकि उत्सव व सामाजिक संगठन कांगड़ा द्वारा आज पहली बार कांगड़ा शहर में भगवान वाल्मीकि जयंती को उत्सव के रूप में मनाने जा रहे हैं। 20 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि की तहसील चौक में मूर्ति पुरे हिन्दू सनातन रीति रिवाज द्वारा स्थापित की जाएगी। इस शुभ अवसर पर संगठन के महासचिव विनय गुप्ता अपने स्व.पिता कमल किशोर गुप्ता की पुोण्य स्मृति में भगवान वाल्मीकि की संगमरमर से बनी भव्य मूर्ति राजस्थान से बनवाकर मंगवा रहे हैं, जिसकी स्थापना तहसील चौक कांगड़ा में 20 अक्तूबर को की जाएगी।

मूर्ति स्थापना के बाद उसी दिन तहसील चौक में भव्य समारोह होगा। इसके बाद 22 अक्तूबर को गुरुद्वारा में लंगर का आयाेजन किया जाएगा। इस उदेश्य की पूर्ति क़े लिए आज संगठन द्वारा मूर्ति स्थापना स्थल पर भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा व उनके साथ संगठन क़े अध्यक्ष रिशू शर्मा, महासचिव विनय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा, कार्यकारिणी सदस्य अभियंता अजय खट्टा, जिला वाल्मीकि सभा पंजीकृत व अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष पीएन चटवाल, संगठन के सदस्य सुदेश काका, सुमन महाशा व अन्य विशेष रूप से उपस्थित थे।