एनएच-205 पर बनेगा स्टील ब्रिज, युद्ध स्तर पर काम शुरू

मंत्री महेंद्र सिंह ने ब्रिज को एक हफ्ते के भीतर तैयार करने का दिया अल्टीमेटम

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग-205 के बंद पड़े भाग को एक सप्ताह के भीतर खोल दिया जाएगा। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग को राष्ट्रीय राजमार्ग पर युद्धस्तर पर बैली ब्रिज बनाने के निर्देश दिए। NH पर पर 180 फुट लंबा वैली ब्रिज लगाया जाएगा। इसका काम रात-दिन चलेगा।

महेंद्र सिंह ने कहा कि शिमला को मंडी से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राज मार्ग-205 पर घंडल में भू-स्खलन के चलते अवरुद्ध हुए रोड को बहाल करने के लिए हमारी देख-रेख में युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देश पर इस कार्य को निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के लिए हम नियमित निरिक्षण करेंगे। जनता को हो रही असुविधा को देखते हुए एक सप्ताह के अंदर यहां स्टील ब्रिज का निर्माण कर दिया जाएगा।