संघर्ष समिति ने किसान विरोधी बिल को लेकर जमकर की नारेबाजी

सुरेंद्र सिंह साेनी। नालागढ़

जिस प्रकार से आज पूरे भारतवर्ष के अंदर पंजाब और अन्य राज्यों के किसानों ने दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं, उसी कड़ी में किसान संघर्ष समिति नालागढ़ सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की गई। इस रैली की अगवाई बाबा यशवंत सिंह जिला परिषद सदस्य ने की उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो ऑर्डिनेंस बिल जारी किए हैं, जिससे किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।

उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि किसान बिल वापस लिए जाएं। हिमाचल प्रदेश के किसान भी दिल्ली धरने पर बैठे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। इसी कड़ी में आज 10 गाड़ियां और ट्रैक्टर दिल्ली के लिए रवाना हुए इस मौके पर योगेश्वर राणा ध्वज भंवर सिंह राणा कुलवंत सिंह भाटिया गुरचरण सिंह चरणजीत सिंह महेंद्र सिंह के अलावा कई किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए।