पतंग उड़ाते समय छत से गिरा 7 वर्षीय बच्चा

एमसी शर्मा। नादौन

शहर के वार्ड न तीन में सोमवार सांय पतंग उड़ाते हुए एक बच्चा छत से नीचे गिर कर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 वर्षीय अक्षित यहां अपनी मासी के घर आया था।

सोमवार को वह अन्य बच्चों सहित घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था, इसी दौरान उसका पांव फिसला और वह छत से नीचे आ गिरा। बच्चों द्वारा शोर मचाने पर परिजनों ने बच्चे को उठाकर नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया। बच्चे की टांग में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने बताया कि वह उसे होशियारपुर के निजी अस्पताल ले गए हैं जहां उसका उपचार चल रहा है।