अगाहर का जवान सुदर्शन कुमार पंचतत्व में विलीन

सुरेंद्र मिन्हास। फतेहपुर
उपमंडल फतेहपुर कर तहत पड़ते क्षेत्र अगाहर का करीब 45 वर्षीय सेना के जवान की गत दिवस बीमारी के चलते चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। जिसकी पार्थिब देह को सेना के बाहन द्वारा बीती रात पैतृक गांव पहुंचाया गया था। जिसका शुक्रवार को पूरे सैन्य सम्मान के अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक सेना जबान सुदर्शन कुमार के रिश्तेदार किशोरी लाल ने बताया मृतक जवान आजकल लद्दाख में तैनात था, जोकि पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था जिसका इलाज चंडीगढ़ में चल रहा था। बताया उपचार दौरान गत दिवस सुबह उसकी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक जवान मौजूदा समय में नायब सूबेदार था। मृतक जवान अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया है। इस मौके पर क्षेत्र के कई लोगों ने जवान को अंतिम विदाई दी। वहीं जवान की मौत की खबर से क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है।