लोकाट के 5 बेहतरीन फायदे: शुगर भी कंट्रोल रखता है, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

आप क्या लोकाट के बारे में जानते हैं? औषधीय गुणों से भरपूर पीले रंग का फल गर्मी में पाया जाता है। कोरोनाकाल में यह फल बॉडी को एनर्जी देगा साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ाएगा। इसके सेवन से कई बीमारियों जैसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में भी मदद मिलती है। ये पाचन को दुरुस्त करता है, साथ ही पेट संबंधी कई बीमारियों का उपचार भी करता है। इसके पत्तों में विटामिन-ए और विटामिन-सी से लेकर फाइबर, नियासिन, थायामिन, फोलेट और फोलिक एसिड जैसे खनिज तत्व मौजूद होते हैं। इसमें कैल्शियम, लौह, मैंगनीज, पोटैशियम, फास्फोरस, जिंक, तांबा और सेलेनियम की भी भरपूर मात्रा होती है। सेहत के लिए बेहद उपयोगी लोकाट के कौन-कौन से फायदे हैं

सांस की समस्याओं का समाधान छुपा है इस फ्रूट में:
अगर आप सर्दी-जुकाम या फिर सांस संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो लोकाट का सेवन करें। इस फल की चाय को कफ निकालने वाली दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है, जो कि श्वसन मार्ग से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालती है।
लीवर को सेहतमंद रखती है:
लीवर की समस्याओं के इलाज में भी लोकाट फायदेमंद है। लीवर में गड़बड़ी की वजह से पीलिया या कोई और बीमारी हो सकती है। यदि आप भी इस तरह की किसी परेशानी से पीड़ित है तो लोकाट के पत्तों का काढ़ा बनाकर नियमित सेवन करें फायदा मिलेगा।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखेगा:
लोकाट में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके कारण यह फल सेहत के लिए लाभकारी है। यह रक्त वाहिकाओं की धमनियों के तनाव और दबाव को कम करने, ब्लड प्रेशर को कम करने और दिल को सेहतमंद रखने में मददगार है। इसके अलावा यह दिमाग की कोशिकाओं में रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है।
डायबिटीज को कंट्रोल रखता है:
डायबिटीज के मरीजों को लोकाट की चाय पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी इंप्रूव करता है:
लोकाट इम्यूनिटी को इंप्रूव करता है। लोकाट के पत्तों में एसिड होता है, जिसमें एंटीजन जैसे एंटीवायरल एजेंट पाए जाते हैं। इसलिए यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद कर सकता है।