सुकेत व्यापार मंडल ने जलाए 108 देसी घी के दीप

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

अयोध्या में बनने जा रहे श्रीराम मंदिर निर्माण का शुभारंभ बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश में भी जगह-जगह श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने पर जश्न मनाया गया। इसी कड़ी में मंडी जिला के सुंदरनगर में सुकेत व्यापार मंडल द्वारा 108 देसी घी के दीपक जला कर सुंदरनगर की मातृशक्ति द्वारा भोजपुर बाजार में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

इस मौके पर लोगों को 51 किलो लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सुकेत व्यापार मंडल के संयोजक सुरेश कौशल ने बताया कि 500 सालों तक देश ने संघर्ष की लड़ाई लड़ी और उसके बाद राम मंदिर का निर्माण होना देश के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि इस मौके पर सुकेत व्यापार मंडल सुंदरनगर द्वारा मातृशक्ति के माध्यम से भोजपुर बाजार में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया और 108 देसी घी के दीए जलाकर लोगों में 51 किलो लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि देश ने लंबे समय तक श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर जंग की तरह लड़ाई को लड़ा है और आज जीत हासिल हुई है यह देश के लिए बहुत ही शुभ दिन है।