कर्ज पर कर्ज ले रही सुक्खू सरकार, कहीं नहीं दिख रहा विकास: बिंदल

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

कांग्रेस की सरकार को सत्ता में आए लगभग 10 महीने हुए हैं और लगभग 10 हजार करोड़ रू का कर्ज सरकार ले चुकी है। डॉ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि विगत 10 महीने में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने लगभग 1500 संस्थान इस नाम पर बंद कर दिए कि सरकार के पास इन संस्थानों को चलाने का पैसा नहीं है।

10 महीनों में हजारों सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया। इस नाम पर कि उनके पास उन्हें देने के लिए तनख्वाह नहीं है। इसके विपरीत एक भी नया अस्पताल, स्कूल, कॉलेज का कार्यालय वर्तमान सरकार ने नहीं खोला, केवल इसलिए कि सरकार के पास पैसा नहीं है।

यह भी पढ़ेंः प्रदेश में बड़ रही बेरोजगार, सत्ता नही चलती तो कांग्रेस हमें सौंप दे: भाजपा

परन्तु इसी महीने सरकार 1000 करोड़ रू का कर्ज ले रही है और इससे पहले भी लगभग 9000 करोड़ रूपए का कर्ज ले चुकी है। लेकिन अब सवाल यह है कि विकास बंद है, संस्थान बंद है और कर्ज पर कर्ज लिया जा रहा है। अगर इस कर्ज लेने की गति का औसत लगाए तो 1000 करोड़ रू प्रतिमाह की औसत आ रही है। डॉ0 बिन्दल ने कहा कि 5 साल में 60 महीने होते हैं और इस गति से यह कर्ज 60 हजार करोड़ रू होगा।

यह कर्ज लेने की गति तो बिना विकास कार्य के है और यदि कांग्रेस द्वारा गांरटियां पूरी करनी है तो कम से कम 50 हजार करोड़ रूपए और कर्ज चाहिए। डॉ. बिन्दल ने कहा कि आज वो फिर इसी बात को कहेंगे कि दूसरों पर दोषारोपण छोड़िए और जनता को दी गई गारंटियां पूरी कीजिए।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें