23 विधानसभा सीटों का दारोमदार सुक्खू पर, कांग्रेस ने पंजाब चुनाव के लिए सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व नादौन से विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को पंजाब चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अखिल भारतीय कांग्रेस ने दोआबा रिजन का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी हुए हैं।

चुनावों के लिए चार रिजन में बांटा है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से माजा में 25, दोआबा में 23 और मालवा में 69 सीटें आती हैं। इस लिहाज से 23 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सुक्खू को दी गई है। सुक्‍खू हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष रह चुके हैं, जबकि हमीरपुर जिला के नादौन हलके से विधायक हैं।