हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाल सत्र में सुंदरनगर की जान्हवी होंगी मुख्यमंत्री

उज्जवल हिमाचल। शिमला

12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बाल सत्र का आयोजन किया जा रहा हैं। देश के भविष्य बच्चे इस दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री की भूमिका में नजर आएंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में इस ऐतिहासिक बाल सत्र का आयोजन विश्व बाल श्रम दिवस के मौके पर किया जा रहा है। बाल सत्र में सुंदरनगर के सरकारी स्कूल की जान्हवी मुख्यमंत्री की भूमिका में होगी।

बच्चे देश का भविष्य होते हैं उन्हे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से देश भर से कुल 1108 में से 68 बच्चे चुने गए हैं। जिसमे 63 हिमाचल के है, जो 43 विधानसभा क्षेत्रों से चुने गए हैं जबकि बाहरी राज्यों से केवल पांच बच्चें है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बताया कि 60 बच्चें सरकारी स्कूल के हैं। सत्र के लिए 40 लड़कियां व 18 लड़के चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि सत्र सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगा जो दोपहर ढाई बजे तक चलेगा। आधे घंटे का प्रश्न काल होगा।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल: अनिल शर्मा की चंपा को नसीहत, जबरदस्ती आगे घुसकर नहीं बनाई जाती जनता के बीच जगह

वन्ही बाल सत्र में मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रही दसवीं की छात्रा जान्हवी ने बताया कि मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी कि उनके मंत्रिमंडल के सदस्य अनुभवी व पढ़े लिखे हो। पढ़े लिखे लोगों को उनके अनुभव के अनुसार मंत्रीपद दिए जाएंगे तो ही वे लोगों की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझने के साथ सुलझा सकते हैं।

शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज बहुत काम करने की जरूरत हैं। अस्पतालों में लोगों को इलाज के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। जिसको प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने की जरूरत है। हालांकि जाह्नवी ने राजनीति की अपेक्षा बड़े होकर आईपीएस बनना अपना लक्ष्य बताया हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।