कांगड़ाः- कांगड़ा के निचला तालपुरा गांव में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने अपने कांग्रेस जनसंपर्क अभियान में महिला मंडलों के बीच पहुंच कर महिला मंडलों की बहनों, माताओं से जन आशीर्वाद लिया।
ग्रामीणों को सम्बोधित भी किया व विचार भी सुने व महिला मंडलों को अपनी पूर्व विधायक पेंशन से दस- दस हजार रुपए के बैंक चेक भी बांटे व महिला मंडलों की सेवा में अर्पित किए व मुझे आशीर्वाद दिया।
यह खबर पढ़ेंः- कांग्रेस को एक बड़ा झटका
काकू ने कहा कि दस साल से कांगड़ा में विकास नहीं हुआ है। विधायक ने जनता से वादा किया था कि हर ग्रामीण को पक्का मकान दिया जायेगा लेकिन ग्रामीणों को कुछ नहीं मिला।
काकू ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक के खिलाफ भारी जन आक्रोश है। सुरेंद्र काकू ने कहा कि अगर मुझे मौका दिया तो मैं जनता से वादा करता हूं कि पहले की तरह अनथक मेहनत करके कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाकर दूंगा।
कांगड़ा ब्यूरो।