सूर्य महिला मंडल की एक ही पुकार भांग उखाड़ाें हर साल

अजीत वर्मा। जयसिंहपुर

क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए महिलाओं ने भांग उखाड़ाें अभियान छेड़, जिसमें प्राउड ऑफ नेशन हिमाचल एनजीओ एवं श्रीराजपूत करणी सेना हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सहभागिता हमारी और आपकी अभियान के तहत सूर्य महिला मंडल की महिलाओं ने भांग उठाड़ने की शुरुआत की, जिसे सफल बनाने के लिए प्राउड ऑफ नेशन हिमाचल एनजीओ ने भी अपना योगदान दिया, ताकि दिन प्रतिदिन बढ़ रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाकर युवाओं की इसकी चपेट में आने से बचाया जा सके। एनजीओ अध्यक्ष विक्की बाबा ने बताया कि वह एक महीने तक चलने वाले सूर्या महिला मंडल के अभियान में भाग लेंंगे और इनके अभियान को सफल बनाएंगे।

Comments are closed.