सुधीर शर्मा व नीरज भारती के समर्थकों के बीच बढ़ी रार

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

पूर्व सीपीएस नीरज भारती व सुधीर शर्मा के बीच इंटरनेट मीडिया पर उपजा विवाद अपने शीर्ष पर पहुंचने लगा है। पहले पूर्व सीपीएस नीरज भारती इंटरनेट मीडिया पर अपने संदेश डालकर लोगों को पूर्व मंत्री के बारे में बता रहे थे। ऐसे में विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब नीरज भारती कंड करडियाना आए और खुद के यहां होने की लोकेशन इंटरनेट पर शेयर की। ऐसे में विवाद के चलते पुलिस ने पूर्व सीपीएस व उनके साथ आए कुछ लोगों को थाने लाया गया और और देर रात उन्हें थाने से छोड़ा गया।

हालांकि कांग्रेस का इस तरह से बड़ा टकराव वह भी चुनावी वर्ष में आम लोगों की समझ से परे है। जहां विपक्ष को लोगों की आवाज बनकर बुलंद करनी चाहिए वहीं कांग्रेस के नेता यह जगजाहिर कर रहे हैं कि उनके आपसी संबंध कैसे हैं। इससे और कुछ हुआ हो या न हुआ हो पर जिला कांगड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका जरूरत लगा है, जिसका लाभ प्रत्‍यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर भाजपा को रहेगा। इसका कारण यह है कि यह चुनावी वर्ष है। विवाद उस वक्त और भी बढ़ गया है जब धर्मशाला के ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर कई तरह के आरोप पूर्व सीपीएस नीरज भारती पर लगा दिए। ऐसे में ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान से उनकी शिकायत करने की ठानी है।

वहीं धर्मशाला नगर निगम की पूर्व मेयर रजनी देवी ने महिला थाना में नीरज भारती के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाने की चेतावनी तक दी है और कहा कि इन धाराओं में महिलाओं से अभद्रता का मामला दर्ज करवाया जाएगा। वहीं धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के बाद नीरज भारती ने अपने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लाइव आकर संदेश दिया है कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ वह मानहानि का दावा करेंगे। उनके नशे में होने की बात महज मनघड़ंत हैं, डाक्टर ने मेडिकल किया है रिपोर्ट आने बाद मानहानि का दावा करेंगे। ऐसे में कांगड़ा में धर्मशाला व जवाली के नेताओं के बीच चल रहे घमासान ने कांगड़ा में कांग्रेस की फजीहत करवा दी है। वहीं, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय महाजन ने कहा कि जो हुआ वह गलत है