ज्वालामुखी : दीपावली पर्व पर शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर को विदेशी फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया। मन्दिर न्यास व पुजारी वर्ग द्वारा 1100 दीपकों को से मंदिर का कोना कोना रोशन किया गया। इसी के साथ पुजारी वर्ग ने दीपावली पर्व को विशेष आयोजन के साथ मनाया। मुख्य पुजारी ज्वालामुखी मन्दिर द्वारा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ महालक्ष्मी पूजन किया गया।
मंदिर न्यास सदस्य, पुजारी वर्ग ने दीपावली पूजन विशेष रूप से किया और माता ज्वालामुखी व महालक्ष्मी स्वरूप ज्योति को विशेष भोग प्रसाद, फल व मिष्ठान का भोग लगाया। इसके साथ ही दीपावली पर्व पर स्थानीय लोग भी देर रात मंदिर में दीपमाला करते रहे और सुख शांति समृद्धि की माता ज्वाला से कामना करते रहे।
यह भी पढ़ें : भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के नए PM
पुजारी सभा प्रधान व पुजारी अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि दीपावली पर्व इस बार धूमधाम से मनाया गया है और 1100 दीपकों की माला के साथ ज्वालामुखी मंदिर परिसर का कोना कोना जगमग किया गया। उन्होंने बताया मन्दिर गर्भ गृह में 5 समय की आरती समयानुसार की संपन्न की गई।