कांगड़ा की 15 विधानसभा सीटों के भविष्य का कल होगा फैसला

The future of 15 assembly seats of Kangra will be decided tomorrow
कांगड़ा की 15 विधानसभा सीटों के भविष्य का कल होगा फैसला

डेस्क: विधानसभा के आम चुनावों को लेकर अब जिला कांगड़ा की 15 विधानसभा सीटों से 91 उम्मीदवार विधायकोें के भविष्य का फैसला कल मतदान में होगा। जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में सबसे अधिक सुलह विधानसभा क्षेत्र से नौ उम्मीदवार मैदान में हैं।

वहीं सबसे कम नगरोटा और पालमपुर से केवल चार-चार प्रत्याशी आमने सामने हैं। नूरपुर और जवाली से पांच-पांच, देहरा, जसवां परागपुर, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, कांगड़ा, धर्मशाला और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्रों से छह-छह प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि शाहपुर और इंदौरा से सात-सात तथा फतेहपुर से आठ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पवन काजल, कांग्रेस के सुरिंद्र कुमार, बसपा के विजय कुमार, आप के राज कुमार तथा निर्दलीय प्रत्याशी कुलभाष चंद और अमित वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से रविंद्र सिंह, कांग्रेस से संजय रतन, बसपा से सुशील कुमार, आप से होशियार सिंह भारती और आजाद प्रत्याशी के तौर पर सुनील कुमार तथा अतुल कौशल चुनाव लड़ रहे हैं।

यह खबर पढ़ेंः  ज़िले में कड़ा हुआ निगरानी का पहरा, उपायुक्त ने आदेशों की अनुपालना हेतु किया औचक निरीक्षण

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से सरवीण चौधरी भाजपा, केवल सिंह कांग्रेस, बनारसी दास डोगरा बसपा, अभिषेक सिंह आप, आशीष शर्मा हिंदू समाज पार्टी और रमेश कुमार तथा जोगिंद्र सिंह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में भाजपा से राकेश कुमार, कांग्रेस से सुधीर शर्मा, आप से कुलवंत सिंह राणा तथा निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चन्द शुक्ला, अभय कुमार अशोक और विपिन नेहरिया चुनाव लड़ रहे हैं।

इस बार जिला कांगड़ा से चार महिला प्रत्याशी विधानसभा जाने के लिए चुनावी रण में हिस्सा ले रही हैं, जिनमें नूरपुर से आप की मनीषा कुमारी, इंदौरा से भाजपा की रीता देवी, सुलह से आजाद प्रत्याशी रेखा रानी और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की सरवीण चौधरी चुनाव मैदान में हैं।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।