हिमाचल: शादी की खुशियां हुई मातम में तबदील, बरात जाने को थी तैयार तभी घर में लग गई आग

उज्जवल हिमाचल। लडभड़ोल

लडभड़ोल के तहत पड़ने वाले गांव खद्दर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में आग लग गई। घर में लड़के की शादी हो रही थी और चारो तरफा खाशी का माहौल था। शाम को जब बरात दूल्हन के घर जाने को तैयार हो रही थी। उसी समय शादी की सारी खुशिायां मातक में तबदील हो गई हुआ यू की दूल्हे के घर में आग लग गई घर में घास और लकड़ी होने के कारण मकान के चारों कमरे जल गए।

बुधवार शाम खद्दर निवासी श्याम सिंह पुत्र रिखी राम के बेटे की शादी थी। शाम को बरात जाने को तैयार थी। इसी दौरान उनके पुराने मकान जो उनके अन्य भाइयों दान सिंह, रतन सिंह व हरी सिंह का संयुक्त मकान था उसमें बारातियों ने धुआं निकलते देखा तो आग लगने का पता चला। इसके बाद बाराती आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान बरात भी लेट हो गई है व देरी से दुल्‍हन के घर पहुंची।

हालांकि विवाह की रस्‍में तय समय पर निभाई गईं। बीडीसी सदस्य खद्दर विजय सिंह ने बताया कि मकान में रखा घास च कीमती लकड़ी जल गई। हरी सिंह के बेटे अमित कुमार ने बताया अग्निकांड में करीब चार लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। कार्यालय कानूनगो बुद्धि सिंह चांगरा ने बताया कि उनके पास अभी तक अग्निकांड की सूचना नहीं आई है। मौके पर जाकर आकलन किया जाएगा।