सुरजीत सिंह सैणी बने चालक परिचालक संघ के प्रधान

सुरेंद्र सिंह सोनी। नालागढ़
चालक परिचालक महासंघ के नालागढ़ खंड के चुनाव में गुरजीत सिंह सैणी को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। जिला प्रधान पदम देव, चीफ आडिटर ईश्वर सिंह ठाकुर, महासचिव घनश्याम व अतिरिक्त सलाहकार दीन दयाल की देखरेख में चुनाव कराए गए जिसमें गुरजीत सिंह सैणी को प्रधान, ज्ञान चंद को वरिष्ठ उपप्रधान, अमर सिंह ठाकुर को महासचिव, जीत सिंह को कोषाध्यक्ष, मान सिंह को मुख्य सलाहकार, गिरधारी लाल को चैयरमैन चुना गया। नव निर्वाचित प्रधान गुरजीत सिंह सैणी ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उसका कर्मचारियों की बेहतरी के लिए निर्वहन करेंगे। नालागढ़ में चालक पिछले कई सालों से दैनिक वेतन पर नौकरी कर रहे है। इनकी समस्याओं को लेकर जिला स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। इस मौके पर सुरजीत सिंह, जीत सिंह, रामचंद, राजेंद्र कुमार, जीत राम, मदन लाल, प्यारे लाल, हेमराज, योगराज, जोगिंद्र सिंह, मान सिंह, तरसेम लाल, रतन सिंह, हेमराज आदि उपस्थित रहे।