युवाओं को पुरातन संगीत पर बांटी जानकारी

सोलन में सात दिवसीय स्वर्णिम हिमाचल, 2021 लोक सांस्कृतिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। सोलन
अपनी लोक संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए भाषा एंव संस्कृति विभाग सोलन द्वारा सोलन में सात दिवसीय स्वर्णिम हिमाचल 2021 लोक संस्कृतिक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सात दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगो को अपने लोक संस्कृति के बारे जानकारी देना है।

इसमें वाद्य यंत्रों सहित विभिन्न पुरातन संगीत बारे बारीकी से युवाओं को बताया गया। सरगम कला मंच के अध्यक्ष जीयालाल ठाकुर ने बताया कि जिला सोलन की सात क्षेत्रों की संस्कृति का ज्ञान युवाओ को दिया गया। उन्होंने कहा कि युवाओ को वैदिक कलाओ के मूल तत्वो पर आधारित है व यह आज के भौतिक युग मेे समाप्त होता जा रहा है। वैदिक संस्कृति व संगीत को बचाने के लिए यह प्रशिक्षण शिविर बेहद लाभकारी है।