अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में लगा पंजाबी सिंगर प्रभ गिल के गानों का तड़का

उज्जवल हिमाचल। चंबा

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की छटी सांस्कृतिक संध्या शुक्रवार रात को संपन्न हुई। इस सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि का चंबा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि को मिंजर मेला कमेटी चंबा अध्यक्ष व उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन द्वारा शॉल, टोपी, चंबा थाल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चंबा सदर विधायक नीरज नैयर हिमाचल प्रदेश पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी हिमाचल पथ परिवहन निगम के डायरेक्टर सुरजीत भरमौरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में पंजाब के मशहूर गायक प्रभ गिल ने अपने गानों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। प्रभ गिल ने कई पंजाबी गाने गाए जिसमें लोगों ने खूब डांस किया और लोगों ने इस सांस्कृतिक संध्या की खूब तारीफ की।

संवाददाताः शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।