उपचुनावों के विजेता विधायक आज लेंगे शपथ, कांग्रेस के विधायकों की संख्या में होगी बढ़ौतरी

रोहित ठाकुर, भवानी सिंह पठानिया, संजय अवस्थी आज पद एवं गाेपनीयता की शपथ लेंगे।

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुए उपचुनाव में नवनिर्वाच‍ित विधायक आज शपथ लेंगे। अर्की, जुब्बल कोटखाई व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव जीतने वाले कांग्रेस के तीन विधायकों को आज सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह दिन में 11 बजे होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से विधायकों को सूचित कर दिया गया है। जुब्बल-कोटखाई से विजयी रोहित ठाकुर, फतेहपुर से विजयी भवानी सिंह पठानिया व अर्की से संजय अवस्थी को शपथ दिलाएंगे।

यह भी पढ़ेः- ममता शर्मसार, सोलन में कलीयुगी मां ने शौचालय में फैंका नवजात, सफाई कर्मी ने दी जानकारी

शपथ ग्रहण करने के बाद यह तीनों प्रदेश विधानसभा के विधिवत तौर पर विधायक बन जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 19 से बढ़कर 22 हो जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया और पूर्व मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्तूबर को मतदान हुआ था और 2 नवम्बर को परिणाम निकला था।

यह भी पढ़ेः- हिमाचल कैबिनेट, उपचुनावों के बाद पहली बार होगी बैठक, इन फैसलों पर लगेगी मोहर