आर्मी भर्ती को लेकर युवाओं में काफी उत्साह, प्रशासन भी दे रहा सहयोग

रवि ठाकुर। हमीरपुर

फरवरी माह 2022 सुजानपुर में आयोजित होने वाली आर्मी भर्ती के सफल आयोजन को लेकर सुजानपुर भाजपा अपना पूरा सहयोग प्रशासन को देगी। इसके साथ साथ इस आर्मी भर्ती में भाग लेने वाले सभी युवाओं को पूरी सुविधाएं मिले, भोजन रहना सहना तमाम चीजें उपलब्ध हो इसके लिए सुजानपुर भाजपा पूरी तरह तैयार है। यह बहुत सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर मंत्री अनिल शामा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बुधवार को सुजानपुर विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में यह आर्मी भर्ती होने जा रही है

जिसके लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के युवा आर्मी भर्ती सुजानपुर में हो इसकी मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान मिले थे युवाओं की इस मांग को उन्होंने प्रमुखता से उठाया पत्राचार के माध्यम से आर्मी भर्ती सुजानपुर में हो इसको लेकर प्रयास किया और उनके प्रयास अब धरातल पर उतरे हैं। आर्मी भर्ती सुजानपुर में आयोजित होगी 5 फरवरी से 20 फरवरी के मध्य इसका आयोजन होगा।

जिला प्रशासन को तमाम व्यवस्थाएं आयोजित करने के निर्देश दे दिए गए हैं सुजानपुर भाजपा इस आर्मी भर्ती का सुजानपुर में होने पर स्वागत करती है और इसके लिए पूरा सहयोग प्रशासन को देने का भी वादा करती है। उन्होंने युवा वर्ग से अपील करते हुए कहा कि इस आर्मी भर्ती जो घर द्वार पर हो रही है युवा इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। अक्सर आर्मी भर्ती के लिए युवाओं को प्रदेश के अलग.अलग जिलों के साथ.साथ अन्य कई राज्यों में पहुंचना पड़ता था लेकिन इस बार यह आर्मी भर्ती सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में होगी इसलिए युवा वर्ग कड़ी मेहनत करके इसमें भाग ले अपना अपने परिजनों के साथ साथ प्रदेश का नाम रोशन करें भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा और सुरक्षा में भाग लें।