भारतीय मूल की इन महिलाओं ने लहराया टेक इंडस्ट्री में अपना परचम…..

फाइल फोटो

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

आज विश्व भर में भारतीय भारतीय मूल के लोग अपने नाम के परचम लहरा रहे हैं। विश्व की बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ भारतीय मूल के व्यक्ति हैं। हालांकि इसमें भारतीय मूल की महिलाएं भी पिछे नहीं है।

पराग अग्रवाल के ट्विटर के सीईओ बनने के बाद से ही दुनिया की टेक कंपनियों में भारतीयों के परचम लहराने की हर तरफ चर्चा है। लेकिन यह कम लोगों को ही पता है कि दुनिया की कई प्रमुख टेक कंपनियों की सीईओ भारतीय मूल की महिलाएं हैं। इन भारतीय मूल की महिलाओं ने लहराया टेक इंडस्ट्री में अपना परचम:

 

अंजली सूद

Vimeo  की सीईओ अंजली सूद ने साल 2014 में ग्लोबल मार्केटिंग हेड के रूप में कंपनी जॉइन किया थी। Vimeo Inc. अमेरिका की वीडियो होस्टिगं और शेयरिंग कंपनी है। 38 साल की अंजली सूद अमेरिका के फ्लिंट में पली-बढ़ी है। उनके माता-पिता प्रवासी भारतीय हैं।

 

नीता माधव

Metabiota  की सीईओ नीता माधव भी भारतीय मूल की एक विशिष्ट प्रतिभा है।  Metabiota  दुनियाभर में संक्रामक रोगों से होने वाले सेहत और आर्थ‍िक जोखिम को कम करने में सरकार और कारोबारियों की मदद करती है। कंपनी डेटा साइंस, एनालिटिकल टूल आदि के द्वारा यह काम करती है। नीता माधव ने येल यूनिवर्सिटी से इकोलॉजी एवं इवोल्युशनरी बायोलॉजी में डिग्री ली है और Emory University से पब्लिक हेल्थ में मास्टर डिग्री हुई है।

 

रेवती अद्वैती

Flex की सीईओ रेवती अद्वैती भारत में ही पली-बढ़ी हैं। Flex Ltd. अमेरिका-सिंगापुर में केंद्रित इलेक्ट्रॉनिक्स की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफक्चरिंग कंपनी है। वह Uber और Catalyst.org  जैसी कंपनियों के बोर्ड में इंडीपेंडेंट डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ऐंड साइंस से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और Thunderbird स्कूल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट से एमबीए किया है। भारत में उनका परिवार बिहार, गुजरात, असम और तमिलनाडु में रहा है।

प्रिया लखानी

भारतीय मूल की प्रिया लखानी CENTURY Tech की फाउंडर एवं सीईओ हैं। ब्रिटेन केंद्रित सेंचुरी टेक आर्टिफिश‍ियल इंटेलीजेंस आधारित लर्निंग टेक्नोलॉजी का विकास करती है। इसके पास टीचर्स, न्यूरोसाइंटिस्ट और टेक्नोलॉजिस्ट की टीम है जो स्कूलों एवं कॉलेजों के लिए AI  टूल्स का विकास करते हैं। प्रिया लखानी ने मीडिया एवं ब्रॉडकास्टिंग लॉ में एलएलएम किया है। इसके अलावा उन्होंने New York University से मीडिया लॉ में लॉ ऐंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया है। उन्होंने लंदन के क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से लॉ एवं इकोनॉमिक्स में बीए किया है।

 

जयश्री उल्लाल 

Arista Networks की सीईओ जयश्री उल्लाल 2008 में इस पद पर नियुक्त हुई थी। Arista Networks अमेरिका की कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी है। इसके पहले वह AMD, Fairchild Semiconductor और Cisco में काम कर चुकी है। उन्होंने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्र‍िकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उन्होंने सांता क्लारा यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री ली है। 60 साल की जयश्री का जन्म लंदन में हुआ लेकिन उनकी स्कूली पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है।