आज फिर राहुल हाथरस के लिए होंगे रवाना

उज्जवल हिमचाल डेस्क…

हाथरस गैंगरेप की घटना को लेकर कांग्रेस आक्रामक है। पार्टी के के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दो दिन पहले ही पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस के लिए निकले थे। तब पुलिस ने दोनों को ग्रेटर नोएडा के परी चौक में रोक लिया था और वापस दिल्ली भेज दिया था। राहुल गांधी आज फिर हाथरस रवाना हो सकते हैं।

 

बताया जाता है कि वे दोपहर के समय हाथरस के लिए निकलेंगे। उनके साथ कांग्रेस सांसदों का एक दल भी जाएगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर उनका दर्द साझा करेगा।