प्रदेश सरकार ने अम्बर महाजन को सौंपी पर्यटन विकास निगम की कमान

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

नूरपुर के युवा कांग्रेसी नेता अम्बर महाजन को प्रदेश सरकार ने पर्यटन विकास निगम का निदेशक नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर है। अम्बर महाजन प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री स्व सत महाजन के पौत्र है तथा पूर्व विधायक अजय महाजन के पुत्र है। राजनीतिक पृष्ठ भूमि के साथ साथ टूरिस्म विभाग में अम्बर की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है क्योंकि अम्बर देश-विदेश में टूरिस्म क्षेत्र में अपना दबदबा बना चुके हैं।

अम्बर महाजन ने भारतके सर्वश्रेष्ठ आई.एच.एम. कालेज ताज होटल ग्रुप में मैनेजमेंट की डिग्री प्राप्त की तथा ओबरॉय और ताज ग्रुप के साथ काम कर चुके है। अम्बर महाजन ने इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिस्म में इंग्लैंड में मास्टर डिग्री की है वहीं स्कॉटलैंड में बेहतर प्रवंधन के लिए उन्हें श्रेष्ठ कर्मचारी का अवार्ड भी मिल चुका है। अम्बर ने सोलन स्थित सनावर स्कूल में 12वी की शिक्षा ग्रहण कर विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण की है।

अम्बर महाजन मुम्बई सहित उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में रेस्तरां भी चला रहे है। अम्बर महाजन ने अपनी इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसको पूरी निष्ठा व कर्मठता से निभाएंगे तथाजिला कांगड़ा को मुख्यमंत्री द्वारा पर्यटन की राजधानी के तौर पर विकसित करने के संकल्प को मिलकर पूरा करेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट नूरपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें