व्यापार मंडल ने चाइनीज सामान जलाकर किया प्रदर्शन

पूजा शांडिल्य। ऊना

हिमाचल व्यापार मंडल ने ऊना में सोमवार को चाइनीस सामान का बहिष्कार करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सोमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान चाइनीस सामान को जलाकर विरोध जताया गया। वहीं व्यापरियों ने चीनी सामान न बेचने
की शपथ भी ली। व्यापारियों ने केंद्र सरकार से चीन के साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म करने की
मांग भी उठाई।

बता दें कि पिछले दिनों गलवान घाटी में भारत चीन सैनिकों के बीच हुए संघर्ष में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे जिसके बाद चीन के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा पनप रहा है इसी के चलते सोमवार को हिमाचल व्यापार मंडल ने ऊना में चीन का विरोध करते हुए चीनी सामान को जलाया एवं चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शहर के व्यापारियों ने चीनी सामान के ना बेचने और ना खरीदने की शपथ भी ली।

व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सोमेश शर्मा ने भारत सरकार से चीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अपने सैनिकों की शहादत का बदला लेने की मांग की है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के महासचिव राकेश कैलाश, शहरी अध्यक्ष मोती कपिला, रोहित शर्मा, इकबाल अरोड़ा, सोमनाथ, मदन पुरी, सूरज, गुरबख्श, विनोद अग्रवाल, विनोद पुरी, पंकज पुरी, प्रमोद वर्मा, महेंद्र सैनी, रतन, विनोद, मोनिंदर, रोहित, आनंद, अंजना, राजेश लखन पाल, मुकेश साहनी, प्रवीण, अश्वनी, प्यारा सिंह, विनय, जमीर, युगल किशोर, संजू, सुनील व तरुण सहित अन्य उपस्थित रहे।