कांगड़ा में मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा में मशरूम उत्पादन एवं एकीकृत कृषि पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 6 दिनों के लिए कांगड़ा जिला के प्रगतिशील किसानों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें 25 किसान पुरूष व महिलाएं कांगड़ा जिला के अलग-अलग विकास खंडों से भाग ले रहे हैं। केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक, डॉ संजय शर्मा ने शिविर में किसानों को मृदा परीक्षण, शून्य लगत खेती व पौधों के पोषक तत्वों की कमी से उत्पन्न होने वाले लक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

पादप रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप कुमार किसानों को मशरूम की खेती, विभिन्न फसलों में बिमारियां व उनका निदान के बारे में जानकारी दे रहे हैं। डॉ दीप कुमार (सस्य विषयण विशेषज्ञ) फसलों की अगल-अलग किस्मों व उगाने की विधि के विषय में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। डॉ नीतू शर्मा( गृह विज्ञान विशेषज्ञ) प्रशिक्षणार्थियों को आचार, चटरी व मुरवा के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।

यह प्रशिक्षण शिविर संतलुत जल विद्युत निगम शिमला के सौंजन्य से आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में कोविड-19 के बारे में भी जानकारी दी जा रही है और लोगों को दो गज की दूरी का भी विशेष ध्यान रखा रहा है। किसानों के सैद्धांति व व्यावहारिक ज्ञान पर काफी जोर दिया जा रहा है। यह शिविर 28 सिंबतर से 03 अक्तूबर, 2020 तक चलेगा। प्रशिक्षण शिविर में अलग-अलग खुंभों जैसे कि बटन मशरूम, ढींगरी व दूधिया मशमरू के पर विशेष प्रशिक्षण डॉ प्रदीप कुमार द्वारा दिया जा रहा है।`