जनजातीय क्षेत्र में सीएम दी कराेड़ाें की साैगातें, किए शिलान्यास व उद्घाटन

शैलेश शर्मा। चंबा

प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर का एक दिवसीय दौरा बड़े जोर-शोर से समपन हुआ। मुख्यमंत्री सबसे पहले भरमौर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली पांगी घाटी पहुंचे, जहां पर उन्होंने करीब साढ़े 22 करोड़ रुपए की शिलान्यास कर पांगी के जनता को खुश कर दिया। बताते चलें कि पांगी घाटी में सीएम ने 3 करोड़ 99 लाख से निर्मित सैचुनाला पर बना धनाला, 2 करोड़ 15 लाख से कुलाल नाला पर बना कुलाल और 2 करोड़ 40 लाख से हरुई नाला पर बना चकभटोरी पुल के अलावा एक करोड़ 15 लाख से निर्मित पांगी मुख्यालय किलाड़ के टैक्सी स्टैंड का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने 12 करोड़ 50 लाख की अनुमानित लागत से बनने वाले पांगी महाविद्यालय के आर्ट्स ब्लॉक भवन का शिलान्यास भी किया। दोपहर बाद मुख्यमंत्री भरमौर पहुंचे, जहां पर उनके साथ आए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा का व अन्य भाजपा नेताओं का भरमौर की जनता के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। भरमौर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने होली उतराला सड़क मार्ग के साथ बटोट से बन्नी भगवती माता सड़क के रिपेयर करने हेतू 19 करोड़ रुपए भी दिए। इसके इलावा मुख्यमंत्री ने जनजातीय क्षेत्र के लिए कई प्राइमरी वा मिडल स्कूल दिए जाने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि क्रोना काल के दौरान सभी लोगों को बड़ी ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।पर इसमें कुछ भी नही किया जा सकता था। उन्होंने कहा सरकार ने गरीबों के लिए सहारा योजना की शुरुआत की है, जिसमें गरीब आदमी अपना ठीक से इलाज करवा सकता है और इसके साथ ही इस योजना के तहत हमारी सरकार ने उन लोगों के खाते में तीन हजार हर महीने दिया, ऐसा प्रावधान भी किया है।