मिशन-2022 रीपीट के लिए जनजातिय मोर्चा पूरी तरह तैयार : उपाध्यक्ष

विनय महाजन। नूरपुर

जनजातिय मोर्चा संगठनात्मक ज़िला नूरपुर की बैठक आज (मंगलवार) काे ज़िला अध्यक्ष अमित शर्मा की अध्यक्षता में लाेक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में संपन्न हुई, जिसमें मुख्यातिथी भाजपा जनजातिय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन नेहरीया और प्रदेश सचिव एवं नूरपुर प्रभारी अशोक वशिष्ट का मार्गदर्शन मिला, ज़िसमें इस बैठक की चर्चा एक बूथ 10 एसटी सेवा संपर्ण अभियान की समीक्षा की गई, जिन बूथों पर 1 बूथ 10 एसटी बचे हैं, उनको हम 10 दिन के भीतर पूरा करेंगे।

आगामी कार्य जो 25 सितंबर को स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर फल वितरित करेंगे। मिशन 2022 रीपीट के लिए जनजातिय मोर्चा पूरी तरह तैयार हैं। इस बैठक में ज़िला के महामंत्री एवं ज़िला के सभी पदाधिकारी और मंडल के सभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समस्त सदस्य मौजूद रहे।