मिशन 2022 रिपीट के लिए जनजातीय मोर्चा तैयार : अमित शर्मा

बिनय महाजन। नुरपुर

जनजातिय मोर्चा संगठनात्मक जिला नूरपुर की बैठक जिला अध्यक्ष अमित शर्मा की अध्यक्षता में पीडब्ल्यू रेस्ट हाऊस में सम्पन्न हुई। जिस में आज के मुख्यातिथि भाजपा जनजातीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन नेहरीया और प्रदेश सचिव एवं नुरपुर प्रभारी अशोक वशिष्ट का मार्गदर्शन मिला। जिसमें इस बैठक की चर्चा 1 बूथ 10 एसटी सेवा सम्पर्ण अभियान की समीक्षा की गई। जिन बूथों पर 1 बूथ 10 एसटी बचें हैं उनको हम 10 दिन के भीतर पूरा करेगें।

आगामी कार्य जो 25 सितंबर को स्व. श्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर फल वितरित करेगें। मिशन 2022 रिपीट के लिए जनजातीय मोर्चा पूरी तरह तैयार हैं। इस बैठक में जिला के महामंत्री एवं जिला के सभी पदाधिकारी और मंडल के सभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समस्त सदस्य मौजूद रहे।