पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा को दी श्रद्धांजलि

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश पंजीकृत ने बुधवार को दिवस ई बैठक आयोजित की, जिसमें नेरी, ऊना, निवासी पूर्व विधायक रामनाथ शर्मा के आकस्मिक निधन पर मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की व शोक व्यक्त किया। परिषद अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश ने कहा कि इन्होंने ऊना जिला की कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे हैं और जन सेवाओं के लिए सदा स्मरण रहेंगे। इस ई- सभा में डॉ. गौतम शर्मा व्यथित, अजय श्रोत्री, विनय शर्मा, विजय कौशल, पंडित सरनदास, रविकांत डोगरा, अजय पंकिल, कमल उपाध्याय, नवनीत शर्मा, सुशील शर्मा, शांति शर्मा, प्रीतम भारती, अश्वनि शर्मा, प्रेम व्यास कृष्ण लाल आदि परिषद सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त की।