देश की क्रांति को तिरंगा मार्च के रूप में मनाया : चौधरी चंद्र कुमार

दिनेश चौधरी /विनय महाजन । फतेहपुर/नुरपुर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने सोमवार को राजा का तालाब से लेकर जसूर तक पैदल “तिरंगा मार्च ” यात्रा निकाली। तिरंगा मार्च कार्यक्रम पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी चन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पूर्व सांसद, कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा व पूर्व विधायक अजय महाजन, कांग्रेस सेवादल प्रदेश प्रभारी वासु सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि फतेहपुर उपचुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। हर व्यक्ति महत्वकांक्षी होता है। अतः टिकट मांगना सबका अधिकार है। प्रत्याशी का फैसला होना शेष है। हाई कमान का फैसला सर्वमान्य होगा।उन्होंने कहा देश के शहीदों को नमन है।देश की क्रांति को तिरंगा मार्च के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी को बचाकर रखना सबका दायित्व बनता है।

देश के शहीदों को नमन है देश की क्रांति को तिरंगा मार्च

केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक ताकतें आज सिर उठा रहीं हैं।देश का ताना बाना बिखराब में है।नौजवानों से खिलवाड़ हो रहा है, कारखाने बन्द हैं, वो बेरोजगार है। महंगाई से आम व्यक्ति पीस रहा है। सिलेंडर का भाव एक हजार रुपये है। दालें डिपुओं से गायब हैं।सरकार का मोटिव हम दो हमारे दो है।मंत्रिमंडल में विचार विमर्श किये बिना सरकार काले कानून थोप रही है। किसान काले कानूनों पर महीनों से लड़ाई लड़ रहा है।सरकार तानाशाह है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है।गूंगी बहरी सरकार सुनना नहीं चाहती। चुनाव आने पर चाइना-पाकिस्तान का राग अलापा जाता है।पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी द्वारा पडोसी देशों से बनाये बेहतर संबंध चरमरा गए हैं।