यहां पर धड़ल्ले से हो रहा टुल्लू पंप का प्रयोग

अरुण पठानिया। रैहन

जल शक्ति विभाग मंडल फतेहपुर के अंतर्गत कस्बा टटवाली में वर्तमान समय में नलके के साथ टुल्लू पंप लगा कर लोग सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्षेत्र के वुद्धिजीवी लोगों का कहना हैं कि पर जैसे ही प्रातःकालीन जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों के द्वारा पानी छोड़ा जाता हैं। पानी आते ही लोग अपने नलाें के साथ टुल्लू पंप को लगा कर हिमाचल प्रदेश के नियमों को ठेंगा दिखाना शुरू कर देते हैं।

यूं तो प्रशासन लोगों को पानी की किल्लत को दूर करने से दाेबारा पानी भी छोड़ा जाता है, जिससे विभाग अपना पल्ला झाड़ रहा है और पानी छोड़ने वाले कर्मचारी लगाए गए घरों में टुल्लू पंप को चेक करना मुनासिफ नहीं समझते। जिसके कारण आगे जाने वाली पानी की सप्लाई बहुत कम हो जाती हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों का जरूरत के लिए पानी नहीं मिल पा रहा। इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारी व कर्मचारियों को मौखिक रूप से अवगत करवा चुके है, परंतु टुल्लू पंप लगाने वालों के ऊपर प्रशासन ने अभी तक कड़े ठोस कदम नहीं उठाए हैं, जिसके कारण क्षेत्र की जनता में शासन व प्रशासन के प्रति भारी रोष हैं।

क्या कहते हैं जल शक्ति विभाग मण्डल फतेहपुर के सहायक अभियंता गुरबख्श धीमान ने कहा कि नल के साथ टुल्लू पंप नहीं लगा सकते। अगर कोई नल के साथ टुल्लू पंप लगता है, तो उसका कनेक्शन कट कर दिया जाएगा।
क्या कहते हैं जल शक्ति मंत्री महिंद्र सिंह ठाकुर कहा कि इस संदर्भ में जल्द ही सम्बधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।