हम किसी से कम नहीं : महिला सशक्तिकरण की मिसाल मंजू और सुमन

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर फिलिंग स्टेशन पर पिछले 3 माह से काम कर रहीं दो महिलाएं

उमेश भारद्वाज। मंडी

दुनियाभर में आज यानी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाओं के प्रति सम्मान, प्यार दिखाने के साथ उनके त्याग और जज्बे को सलाम करने का खास मौका होता है। ऐसा ही जज्बा जिला मंडी की दो सशक्त महिलाओं में देखने को मिला है, जिन्होंने पैट्रोल पंप पर गाडिय़ों में तेल भरकर प्रदेश में एक मिसाल कायम कर दी है।

मंजू और सुमन नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर सैनी फिलिंग स्टेशन पर पिछले 2-3 माह से गाडिय़ों में तेल भरने कार्य शिद्दत से कर रही हैं। इससे दोनों महिलाएं अच्छी आमदनी अर्जित कर रोजीरोटी का गुजारा कर रही हैं। वहीं महिलाओंं द्वारा गाडिय़ों में तेल भरता हुआ देखकर लोगों में भी काफी उत्सुकता है।

हिमाचल प्रदेश में पहली बार किसी जगह महिलाओं के द्वारा पेट्रोल पंप पर तेल भरने का कार्य किया जा रहा है। दोनों महिलाओं का कहना है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसको लेकर महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी धाक जमा दी है। इसके साथ-साथ महिलाएं अच्छी आमदनी कर अपनी रोजी रोटी का भी गुजारा कर रही हैं।