दुनिया का वो अनोखा जीव, जिसके होते हैं तीन दिल और नौ दिमाग

उज्जवल हिमाचल डेस्क….

 

दुनिया में ऐसी कई रोचक बातें हैं, जो हैरान कर देती हैं। ऑक्टोपस एक बेहद ही विचित्र समुद्री प्राणी है, जिसे ‘डेविलफिश’ भी कहते हैं। वैसे तो इंसानों के पास सिर्फ एक ही दिल और एक ही दिमाग होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑक्टोपस के तीन दिल और नौ दिमाग होते हैं। यही नहीं, उनके आठ पैर भी होते हैं, जिसके कारण उन्हें ‘अष्टबाहु’ भी कहा जाता है।


14 अप्रैल 1912 को समुद्र में डूबे दुनिया के सबसे बड़े वाष्प आधारित यात्री जहाज टाइटैनिक की लंबाई 269 मीटर थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर इस जहाज को जमीन से सीधा कर दिया जाता, तो यह अपने समय की हर इमारत से सबसे ऊंचा होता। इतना ही नहीं, इसकी चिमनियां इतनी बड़ी थीं कि उनमें से दो ट्रेनें आराम से गुजर सकती थीं।

दुनिया के महान वैज्ञानिकों में से एक अल्बर्ट आइंस्टीन के मुताबिक, हम रात को आकाश में जो लाखों तारे देखते हैं, असल में वो उस जगह पर नहीं होते, जहां हम देख रहे होते हैं बल्कि वो कहीं और होते हैं। हमें तों उनके द्वारा छोड़ा गया कई लाख वर्ष पहले का प्रकाश दिखाई देता है।