कांगड़ा कॉलेज में भारत स्काउटस एवं गाइड्स की यूनिट शुरू

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

एमसीएम डीएवी कॉलेज में भारत स्काउटस एवं गाइड्स की यूनिट शुरू की गई। इस उपलक्ष्य पर सभी स्काउट्स के साथ एक वार्तालाप संवाद हुआ। इसमें रोहित ठाकुर, असिस्टेंट लीडर ट्रेनर (स्काउटस) मुख्यालय, भारत स्काउटस एवं गाइड्स, हिमाचल प्रदेश ने स्काउटिंग के बारे मे बात की तथा इसके विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ इसकी जरूरत और भविष्य में इसके महत्व एवं उपयोगिता पर बल दिया।

इसके अतिरिक्त लव नेगी असिस्टेंट लीडर, निकेता चेयरपर्सन स्काउट और विवेक असिस्टेंट लीडर ने भी स्काउटस एवं गाइड्स के बारे में विभिन्न जानकारियां देते हुए विद्यार्थियों को स्काउटस एवं गाइड्स का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। अंत में डॉ कुलदीप सिंह ने सभी वक्ताओं का औपचारिक धन्यवाद किया। इस परिसंवाद में डॉ ऋचा वोहरा भी उपस्थित रहीं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की भारत स्काउटस एवं गाइड्स विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास मे बहुत सहायक साबित हो सकता है।