उपेंद्र सिंह बने घुमाणी व्यापार मंडल के प्रधान

सुरिंद्र जम्वाल। बिलासपुर

व्यापार मंडल घुमाणी की बैठक उपप्रधान ग्राम पंचायत आवारी खलीन सुरेश चंद चंदेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें व्यापार मंडल के गठन की कार्रवाई अमल में लाई गई है। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें उपेंद्र सिंह काे प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा शेखर ठाकुर उपप्रधान, महेंद्र सिंह सचिव, इंद्र सिंह कोषाध्यक्ष के अलावा संदीप कुमार, चैन कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, चंद्रशेखर, अजय कुमार, राजेंद्र सिंह चंदेल, विनोद कंवर, मनजीत सिंह, पूनम सिंह चंदेल व सुरजीत सिंह को सदस्य चुना गया। नवनिर्वाचित प्रधान उपेंद्र सिंह ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने विश्वास दिलाया कि सारी कार्यकारिणी मिल-जुलकर कार्य करेगी और जो दायित्व मुझे सौंपा गया है, उसका बखूबी निभाया जाएगा।